
जलदाय विभाग के नागौर पेयजल प्रोजेक्ट में रि-अपॉइंटमेंट हुए सेवानिवृत चीफ इंजीनियर महेश करल ने विवादों के बाद इस्तीफा दे दिया है। अब नागौर प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर ईश्वरचंद जैन को दी गई है। जयसिंह चौधरी को चीफ इंजीनियर (प्रोजेक्ट) जोधपुर की जिम्मेदारी दी है। करल के रि-अपॉइंटमेंट को लेकर ग्रेजुएट इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (गीयर) ने आपत्ति की थी। वहीं पिछले ढाई साल में उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद करल को हटाने का दबाव बढ़ गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Avgyve
No comments: